BCCI Ke Naye Adhyaksh Kaun hain? 2022: नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते ही हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष का पद अभी तक पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने संभाला है। लेकिन अब मंगलवार 18 अक्टूबर, 2022 को मुंबई में हुई बीसीसीआई (BCCI) की 91वीं सालाना आम सभा बैठक (BCCI AGM 2022) में नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई.
चलिए अब आगे के लेख में जानते हैं कि BCCI Ke Naye Adhyaksh Kaun hain? 2022 | बीसीसीआई के नये अध्यक्ष कौन हैं? 2022. इसके अलावा आप बीसीसीआई के अब तक बने अध्यक्षों के नाम भी जानेंगे, चलिए जानते हैं बिना देरी के –
अनुक्रम
बीसीसीआई के नये अध्यक्ष कौन हैं? 2022 (BCCI Ke Naye Adhyaksh Kaun hain? 2022)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष का पद 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को बनाया गया है। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष चुने गए हैं। बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही रोजर बिन्नी को हर तरफ से बधाई के संदेश मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाकिस्तान का मैच कब है| T20 World Cup Mein India-Pakistan Ka Match Kab Hai 2022 –
बीसीसीआई की बैठक में मौजूद सदस्यों के नाम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए अब नए अध्यक्ष मिल गए हैं. मंगलवार को मुंबई के ताज होटल में हुई बीसीसीआई की (Annual General Meeting) में इस पद पर मुहर लगाई गई।
बीसीसीआई की बैठक में पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली, उपाध्य्क्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी स्वयं मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- India Pakistan ka match kab hai 2022 | इंडिया पाकिस्तान का मैच कब है
बीसीसीआई अध्यक्ष बनने वाले पहले वर्ल्ड चैंपियन (BCCI Ke Naye Adhyaksh)
बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने, रोजर बिन्नी के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है. बीसीसीआई अध्य्क्ष के नए पद के लिए रोजर बिन्नी निर्विरोध चुने गए. बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष बनने वाले पहले विश्व कप चैंपियन भी हैं।
जब कपिल देव की कप्तानी में पहली बार भारत ने 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था, तब भारतीय टीम के ऑलराउंडर रोजर बिन्नी टीम इंडिया के सदस्य थे।
यह भी पढ़ें:- India T20 World Cup Squad 2022
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्षों के अब तक की सूची
नंबर | अध्यक्ष का नाम | ऑफिस जॉइन | ऑफिस रिजाइन | रिमार्क |
1. | आर. ई. ग्रांट गोवन | 1928 | 1933 | |
2. | सर सिकंदर हयात खान | 1933 | 1935 | |
3. | सर हमीदुल्लाह खान | 1935 | 1937 | |
4. | सर के.एस. दिग्विजय सिंहजी | 1937 | 1938 | |
5. | पी. सुब्बरयन | 1938 | 1946 | |
6. | एंथोनी डे मेलो | 1946 | 1951 | |
7. | जे.सी. मुखर्जी | 1951 | 1954 | |
8. | महाराजकुमार विजयानाग्राम | 1954 | 1956 | |
9. | सरदार सुरजीत सिंह मजीठिआ | 1956 | 1958 | |
10. | आर.के. पटेल | 1958 | 1960 | |
11. | एम. ए. चिदंबरम | 1960 | 1963 | |
12. | महाराजा फतेहसिंहराव गायकवाड़ | 1963 | 1966 | |
13. | जेड.आर. ईरानी | 1966 | 1969 | |
14. | ए. एन. घोष | 1969 | 1972 | |
15. | पी.एम. रुंगता | 1972 | 1975 | |
16. | रामप्रकाश मेहरा | 1975 | 1977 | |
17. | एम. चिन्नास्वामी | 1977 | 1980 | |
18. | एस.के. वानखेड़े | 1980 | 1982 | |
19. | एन. के. पी. साल्वे | 1982 | 1985 | |
20. | एस. श्रीरमन | 1985 | 1988 | |
21. | बी. एन. दत्त | 1988 | 1990 | |
22. | माधवराव सिंधिया | 1990 | 1993 | |
23. | आई. एस. बिंद्रा | 1993 | 1996 | |
24. | राज सिंह डुंगरपुर | 1996 | 1999 | |
25. | ए. सी. मुथिया | 1999 | 2001 | |
26. | जगमोहन डालमिया | 2001 | 2004 | |
27. | रणवीर सिंह महेंद्र | 2004 | 2005 | |
28. | शरद पवार | 2005 | 2008 | |
29. | शशांक मनोहर | 2008 | 2011 | |
30. | एन. श्रीनिवासन | 2011 | 2013 | रिजाइन |
26. | जगमोहन डालमिया | 2013 | 2013 | अंतरिम |
30. | एन. श्रीनिवासन | 2013 | 2014 | हटाए गए |
– | शिवलाल यादव | 2014 | 2014 | अंतरिम |
26. | जगमोहन डालमिया | 2015 | 2015 | अध्यक्ष रहते निधन |
29. | शशांक मनोहर | 2015 | 2016 | रिजाइन |
34. | अनुराग ठाकुर | 2016 | 2017 | हटाए गए |
– | सी. के. खन्ना | 2017 | 2019 | एक्टिंग प्रेसिडेंट |
35. | सौरभ गांगुली | 2019 | 2022 | |
36. | रोजर बिन्नी | 2022 | जारी |
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं।
AahuTech Official Telegram Link | AahuTechCricketTips |
FAQ’s
दिसंबर 1928, में BCCI का गठन किया गया था.
आर. ई. ग्रांट गोवन को बीसीसीआई का प्रथम अध्यक्ष और एंथनी डी मेलो को सचिव के रूप में चुना गया था.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष का पद 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को बनाया गया है।
रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष चुने गए हैं।
बीसीसीआई के नए सचिव जय शाह हैं.
इसकी जानकारी ऊपर लेख में दी गई है – पढ़ें

यह भी पढ़ें :-
➡ Team India Ke World Cup Match Kab-Kab Hain | टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मैच कब-कब हैं?
➡ Asia Cup Winners List from 1984 to 2022
➡ T20 WC Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी राशि, जानिए