क्या आप जानते है कि Dhani App क्या है ? अगर नहीं जानते तो मैं इस पोस्ट में आपको Dhani App के बारे में बताऊंगा।
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि जब भी हमें किसी लोन की जरूरत होती है चाहे वह Personal Loan हो , Business Loan हो या फिर Home Loan हो। तो हम किसी बैंक में जाकर संपर्क करते हैं। लेकिन आज के इस डिजिटल दुनिया में इंटरनेट पर ऐसे बहुत सी App हैं जो लोन प्रदान करती है।
तो आज हम आपको एक ऐसे App के बारे में बताएंगे, जो हमें कम ब्याज में हमें लोन प्रदान करती है। जिसका नाम है Dhani .और मैं आपको बता दूँ कि Dhani App हमें और भी कई सारी सुविधा प्रदान करती है जिसके बारे में मैं आपको आगे विस्तार से बताऊंगा।
तो आइये सबसे पहले जानते है कि आखिर Dhani App क्या है ? और इससे लोन कैसे लेते हैं।
अनुक्रम
- 1 Dhani App क्या है ? (What is Dhani App in Hindi)
- 2 Dhani App कैसे चलाएं –
- 3 Dhani App से Loan कैसे लें :-
- 4 Dhani App से Loan लेने पर कितना ब्याज है ?
- 5 Dhani Credit line number :-
- 6 Dhani Card Number :-
- 7 Dhani App se paise kaise kamaye :-
- 8 Dhani App कैसे डाउनलोड करें ?
- 9 Dhani App से Personal loan कितना मिल सकता है?
- 10 Dhani credit line क्या होता है ?
- 11 Dhani Freedom Card क्या है ?
- 12 Dhani App के क्या फायदे है –
- 13 Share this:
- 14 Related
Dhani App क्या है ? (What is Dhani App in Hindi)
Dhani App एक भारतीय लोन App है। जो Personal Loan, Business Loan, Home loan आदि जैसे कई तरह के लोन प्रदान करती है। Dhani App की स्थापना भारत में सन 1999 में हुई थी। इसके फाउंडर Sameer Gehlaut है। इसे Indiabulls के नाम से भी जाना जाता है।
वैसे तो Dhani App का मुख्य काम लोन देना है पर इस App से आप गेम खेल कर भी पैसे कमा सकते हैं। जी हाँ दोस्तों अपने ब्लिकुल सही सुना इस App पर आप गेम खेल कर भी पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको कई सरे गेम मिल जाएंगे। जिन्हे आप अपने पसंद के हिसाब से खेल सकतें हैं।
Dhani App कैसे चलाएं –
Step 1 :- सबसे पहले आपको Playstore में जाकर Dhani App को Download करके Open कर लेना है।
Step 2 :- Open करते ही आपके सामने एक पेज आएगा।आपको Get Started पर क्लिक करना है।आप नीचे Image में भी देख सकते है।
Step 3 :- अब आपको अपना Mobile number डालना है। याद रखे मोबाइल नंबर वही डाले जो आपके बैंक से लिंक हो।
Step 4 :- अब आपके सामने Password का Option आएगा। इसमें आपको ऐसा Password डालना है जिसमे Alphabet और Number दोनों हो EX :- 123ABC
Step 5 :- अब आपको OTP का Option आएगा। इसमें OTP डालना है। याद रखे OTP उसी नंबर पर आएगा जो नंबर अभी अपने ऊपर डाला था।
Step 6 :- OTP डालने के बाद आपको Fingerprint का ऑप्शन दिखेगा। इसे आप चाहे तो Skip भी कर सकते हैं।
अगर आप Fingerprint लगाने चाहते है तो आप लगा भी सकते हैं। इसके लिए आपको Register पर Click करना है। फिर आप से Setting में कुछ Permission मांगेगा उसे दे देना है , आपका Fingerprint लग जायेगा।
Step 7 :- step 6 करने के बाद आपके Mobile में Dhani App Open हो जायेगा।
Dhani App से Loan कैसे लें :-
Dhani App से लोन लेने के लिए नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें –
Step 1 :- सबसे पहले आप धनी APP को ओपन करें।
Step 2 :- अब अगर आप पहली बार इस App को Open कर रहे होंगे तो आपको अकाउंट बनाना पड़ेगा। account बनाने के लिए आपको Details भरनी होंगी।
Step 3 :- Open होने के बाद, आपको Instant Credit Line का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
Step 4 :-अब आपको Avail Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 5 :- अब आपके सामने कुछ डिटेल खुल कर आएगी जिन्हे आपको अच्छी तरह से पढ़ना है।
Step 6:- नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको दो Option दिखेंगें पहला With Document Upload दूसरा Adhar Card KYC मतलब इस स्टेप में आपको KYC भरनी पड़ेगी।
नोट :-आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।
Step 7 :- मैं आपको Suggest करूँगा कि आप आधार कार्ड से ही KYC भरें। इससे आपको यह benefit मिलेगा कि आपको Document Upload करने से पहले ही Loan मिल जाएगा। फिर आपको आधार KYC पर क्लिक करन है।
Step 8 :- इस स्टेप में आपको पहले आधार कार्ड नंबर भरना है फिर Captcha को Fill करना है। अब Genertae OTP पर क्लिक करे।
Step 9 :- अब आपके आधार मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जायेगा। OTP उसी मोबइल नंबर आयेगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक होगा।
Step 10 :- अब आपके सामने दो Option आएंगे OTP Value और Share Code . आपको OTP Value में ओटीपी नंबर डालना है और Share Code में आप जो भी पिन डालेंगे वही आपका इस App को open करने का पासवर्ड होगा।
Step 11 :- इस स्टेप में आपसे आपकी Personal Information पूछी जाएगी जिसे आपको फइलल करके Agree and Continue पर क्लिक करना है।
Step 12 :- अब आपको Pre Approved Instant Line को पढ़ना है। इन्हे आपको सही से पड़ना है और फिर Next पर Click करना है।
Step 13 :- अब आपके Wallet में कुछ पैसे आएंगे। Confirm पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
Step 14 :- अब आपको Selfie का Option देखेगा। इसमें selfie लेकर Agree and Continue पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
Step 15 :- अब आपको तीन Option दिखेंगे पहला Select Bank, दूसरा Account No. , तीसरा IFSC Code इन तीनो को आपको Fill करना है। और validate Account पर क्लिक करना है।
Step 16 :- इस स्टेप में आपको बैंक के Net Banking का User Name और Password को डालना है।
Step 17 :- अब आपको एक Payment Detail दिखेगी उसे Tick और Accept पर क्लिक करना है।
Step 18 :- अब आपके के सामने एक Option आएगा जिसमे Bank के तरफ से आये OTP को डालना है।
Step 19 :- अब transaction status को पढ़कर आगे बढ़ना है।
Step 20 :- ये लास्ट स्टेप है इसमें आपको Upgrade पर क्लिक करना है।
तो अब आपके account में लोन आ चुका होगा। चाहे तो आप अपने अकाउंट में चेक भी कर सकते हैं। अब आप इस लोन का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
Dhani App से Loan लेने पर कितना ब्याज है ?
धनी एप के अनुसार लगभग ₹50000 का लोन लेने पर आपको लगभग 12 परसेंटेज का ब्याज देना होगा और इसकी समय सीमा लगभग 1 साल से 4 साल तक है। मैं आपको बता दूँ कि अगर आप इस App से लोन ले रहे हैं तो एक बार ब्याज की जानकारी जरूर ले। कि आखिर कितने लोन पर कितना ब्याज है।
Dhani Credit line number :-
Dhani Credit Line number, Call: 0124-6165722 (Monday to Sunday, 8am to 8pm)
Dhani Card Number :-
Dhani Card number, Call: 0124-6165722 (Monday to Saturday, 8am to 8pm)
Dhani App se paise kaise kamaye :-
1- इस App को दुसरो को Refer करके ( 10 रुपये प्रति Refer )
2 – App से अलग-अलग गेम खेलकर (Earn Limit, Unlimited )
3 – App से Bill Payment करके ( 10 रुपये प्रति Bill Payment )
4 – App से रिचार्ज करने पर पाएं (10 रुपये प्रति रिचार्ज )
5 – App को दोस्तों Share करके ( 10 रुपये प्रति share ) अगर आपके लिंक से कोई डाउनलोड करता है।
Dhani App कैसे डाउनलोड करें ?
Dhani App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपने फ़ोन के playstore में जाए। और उसमे सर्च करे Dhani App . इसके बाद आपको install पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही Dhani App Download हो जायेगा।
Dhani App से Personal loan कितना मिल सकता है?
Dhani App से Personal loan न्यूनतम 25 हज़ार से अधिकतम 15 लाख तक मिल सकता है।
Dhani credit line क्या होता है ?
Dhani credit line मतलब होता है कि आप जब भी किसी भी तरह की लेन देन करते हो तो आपको हर लेन देन पर 5% का Cashback मिलता है। आपको इस credit line से लगभग 1250 रुपये तक का फायदा हो जाता है।
Dhani Freedom Card क्या है ?
Dhani Freedom card एक Subscrpition plan है। अगर आप इसे खरीद लेते हैं तो आपको Dhani Card मिलेगा जिसे आपके बताये गए हुए Address पर डिलीवर किया जायेगा।
Dhani App के क्या फायदे है –
Dhani App से लोन लेने के निम्न्लिखित फायदे हैं जैसे :-
1- इससे आप किसी भी तरह का लोन ले सकते जैसे कि- Home Loan, Personal Loan , Business Loan आदि।
2- लोन लेने के लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीमेल और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
3- इससे आप 2500 हज़ाए से लेकर 15 लाख तक का लोन ले सकतें है।
4- लोन लेने के साथ -साथ आप इससे पैसे भी कमाँ सकते हैं। पैसे कामाने के कई Option जैसे की गेम खेलकर , Refer करके, Recharge करके आदि।
5- इस App से लोन लेने पर बहुत ही कम ब्याज लिया जाता है। लोन लेते समय ब्याज की जानकारी अवश्य लें।
निष्कर्ष :-(Conclusion )
उम्मीद करता हूँ कि आपको Dhani App क्या है ? और इससे लोन कैसे लेते है इससे जुडी सारी जानकारी आपको मिल गयी होगी। और इससे जुडी आपको कोई भी जानकारी मिलने से रह गयी हो तो हमें Comment करके जरूर बताइयेगा। हम जल्द से जल्द आपको जानकारी दें।
और अगर आपको हमारा लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करियेगा ताकि उन्हें भी Dhani App के बारे में जानकारी मिल सके। और इसका लाभ भी उठा सकें।
धन्यवाद