Free Fire vs Free Fire Max: ये हैं 5 बड़े बदलाव,जो Free Fire Max

Free Fire vs Free Fire Max: ये हैं 5 बड़े बदलाव,जो Free Fire Max...

Free Fire vs Free Fire Max: में 5 बड़े बदलाव,जो Free Fire Max को बेहतर और Free Fire से अलग बनाते हैं। दोस्तों आज मैं आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। जैसा की हम जानते ही हैं कि Free Fire Max 28 सितम्बर को लांच हो चुका है।

और लॉन्च होते ही इस गेम ने भी Free Fire की तरह दुनिया में तहलका मचा दिया है। 3 दिन में ही इस गेम के 5 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। इसे देखकर आप यह भी अंदाजा लगा सकते हैं की इस गेम का लोगो को कितनी बेसब्री से इंतज़ार था।

देखा जाये तो Free Fire Max में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। आपको बता दें की इस गेम को Gareena कंपनी के द्वारा ही लांच किया गया है। इस गेम को लांच करने का सबसे बड़ा कारण यूजर को अच्छा experience दिलाना है।

अच्छा experience के लिए इस गेम कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा गया है। जो की User को काफी शानदार परफॉरमेंस देने वाले हैं। तो आइये बिना किसी देरी के जानते हैं कि कौनसे हैं वो 5 मेन बदलाव जो Free Fire max को अलग बनाते हैं।

बदलाव जो Free Fire Max को अलग बनाते हैं 

दोस्तों फ्री फायर के इस नए Max Version में आपको काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।  इन बदलाव ने यूजर को काफी अच्छी quality और Performance दी है। Free Fire के ये बदलाव यूजर के लिए काफी लोकप्रिय हैं तो आइये बिना किसी देरी के इनके बारे में जानते हैं।

Free Fire vs Free Fire Max: ये हैं 5 बड़े बदलाव,जो Free Fire Max...

1-  Graphics ( ग्राफ़िक्स )

Free Fire Max में आपको Graphics का काफी अच्छा खासा बदलाव देखने को मिलेगा। इस गेम की Graphics को काफी बेहतरीन तरीके से डिज़ाइन किया गया है। जो की यूजर यूजर को बिलकुल Realistic view प्रदान करती है। गेम खेलते वक़्त आपको गेम में ग्राफ़िक्स को लेकर काफी बदलाव दिखाई देंगे जैसे- आसमान में बिजली चमकना, ultra HD View . इसके आलावा और बदलाव को आप गेम खेलते समय अच्छे से देख पाएंगे।

2- Game Size

Free Fire Max और Free Fire में साइज का अंतर आपको देखने को मिलेगा। अच्छी और एडवांस्ड Graphics होने की वजह से Free Fire Max का size Free Fire की तुलना में ज्यादा है। अगर हम बात करे Free Fire की, तो इस गेम का साइज लगभग 800 MB का है। वहीं Free Fire Max का Size लगभग 1 GB का है। Free Fire Max का साइज ज्यादा होने की वजह उसमे नए फीचर्स का Add होना है। जो की मैंने आपको पहले ही बता दिया था।

3- 360 Degree Lobby  

अगर हम बात करें Free Fire Max  के एक और फीचर की, तो इस गेम में आपको 360 Degree की Lobby देखने को मिलेगी, जो की आपको Free Fire में देखने को नहीं मिलती है। इस Lobby में आपको Customize का ऑप्शन मिल जाता है जिसकी मदद से आप Lobby को Customize भी कर सकते हैं। जिससे आपको काफी शानदार View देखने को मिलेगा।

4- Gun Sound and Reloading 

Free Fire Max Game खलते वक़्त आपको Gun की Sound और Gun Reloading में काफी अंतर मालूम पड़ेगा। अगर हम बात करे Free Fire की, तो इस गेम की तुलना में हर एक Gun का Sound और Reloading Free Fire Max में अलग सुनने को मिलेगा। इसके अलावा Free Fire Max में आपको Player के भागने की स्पीड Free Fire की तुलना में कम महसूस होगी।

5- Improvement Draw Distance 

Free Fire Max में Draw Distance का काफी बड़ा अंतर है। Draw distance से किसी खलाड़ी को यह पता चलता है कि दूसरा खिलाडी उससे कितनी दूरी पर है। ये Signal मौजूद गेम में Map से पता चलता है। Max Version में इसको और भी बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है। जो प्लेयर्स को दूसरे प्लेयर्स को स्पॉट करने में काफी मदद करेगा।

Free Fire Max डाउनलोड कैसे करें ?

Free Fire Max को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है क्यूंकि ये App Playstore में उपलब्ध किया जाता है। जहाँ से इस App को बहुत ही आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। चूँकि Free Fire Max और Free Fire दोनों लगभग एक जैसे ही नाम के हैं। इसीलिए Max version डाउनलोड करते समय नाम धयान से पढ़ लें।

Free Fire Max डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

Step 1 :- सबसे पहले इस गेम को डाउनलोड  करने के लिए सबसे पहले Playstore App को ओपन करें।

Step 2 :- इसके बाद उसके Search Bar में सर्च करें Free Fire Max.

Step 3 :- अब आप Install  के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 4 :- क्लिक करने के कुछ ही देर बाद Free Fire Max आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Free Fire Diwali Event 2021- मिलेंगे फ्री गन स्किन, इमोट & रिवार्ड्स

निष्कर्ष :- ( Conclusion )

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि Free Fire vs Free Fire Max: में 5 बड़े बदलाव, की पूरी जानकरी आपको विस्तार रूप से मिल गयी होगी। हम आपके लिए ऐसी और भी Gaming से जुड़ी बढ़िया जानकारी हिंदी में लाते रहते हैं।

अगर आपको हमारा लेख अच्छा लगा हो तो इसी अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्त भी Free Fire Max के नए फीचर्स के बारे  में जान सके और पसंद आने पर इस गेम को खेल भी सके।

और हाँ अगर आपके पास Free Fire vs Free Fire Max: को लेकर कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपके द्वारा पूछी गयी टिप्पड़ियों से लिखने और सुधारने की बहुत सीख मिलती है। इसके अलावा हमें काफी Inspire भी करती है।

Leave a Comment

5 things about AI you may have missed today Sony WF-1000XM5 TWS earbuds with ANC launched in India WhatsApp Releases New ‘Reply Bar’ Feature: What It Is And How It Works Best deals on iPhone 14 and iPhone 13 across Amazon, Flipkart ChatGPT with Vision overtakes Google Bard: Why it is the future of AI