IND vs ENG T20 World Cup 2022: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में आप जानेंगे कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका।
उससे पहले ये जान लेते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में अब टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से 10 नवंबर को खेला जाएगा।
अनुक्रम
- 1 भारत की जीत के साथ साफ़ हुआ सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल (IND vs ENG T20)
- 2 सेमीफाइनल में किसे मिलेगा मौका ( IND vs ENG T20 World Cup 2022 )
- 3 भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात
- 4 सुपर-12 के ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में टीमों का प्रदर्शन देखें –
- 5 सुपर-12 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में टीमों का प्रदर्शन देखें –
- 6 सेमीफाइनल में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 ( IND vs ENG T20 World Cup 2022)
भारत की जीत के साथ साफ़ हुआ सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल (IND vs ENG T20)
भारत अपने सुपर-12 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाबे को 71 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच गया है। भारत की इस शानदार जीत के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल का शेड्यूल साफ़ हो गया है। टीम इंडिया 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही, वहीँ पाकिस्तान भी 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है। यदि हम ग्रुप-2 की बात करें तो न्यूजीलैंड पहले स्थान पर और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है।
ऐसे में अब साफ़ हो गया है कि टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप-2 की टॉप टीम (न्यूजीलैंड) और ग्रुप-1 की दूसरे पायदान पर (पाकिस्तान) की टीम के साथ 9 नवंबर को खेला जाएगा। और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप-1 की टॉप टीम (भारत) तथा ग्रुप-2 की दूसरे पायदान पर रही टीम (इंग्लैंड) के बीच 10 नवंबर को खेला जाएगा।
सेमीफाइनल में किसे मिलेगा मौका ( IND vs ENG T20 World Cup 2022 )
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के सभी मैच हो गए हैं। और सेमीफाइनल के लिए चार टीमों के नाम इस प्रकार हैं। ग्रुप-1 से भारत और पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया है। वहीँ, ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है। अब सवाल ये है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करेगी या नहीं, और सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा हैं कि सेमीफाइनल में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसे टीम में मौका मिलेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात
भारतीय टीम ने सुपर-12 में चार मैच खेले और शुरूआती चार मैचों में दिनेश कार्तिक को मौका दिया था. लेकिन जिम्बाबे के खिलाफ पांचवें मुकाबले में ऋषभ पंत को मौका दिया गया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत पांच गेंद पर केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में कहा जाने लगा कि हो सकता है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दिनेश कार्तिक को ही मौका मिले। लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि एक मैच के प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी को नहीं आंका जा सकता।
हम उन्हें खिलाते हैं या नहीं ये एक मैच के आधार पर तय नहीं हो सकता। वह उन्हें सेमीफाइनल में स्पिनर आदिल राशिद को लेकर मैच अप के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि किसी खास गेंदबाज के खिलाफ हमें किस तरह के कौशल की जरूरत पड़ेगी। इन फैसलो में कई तरह की चीजें जुड़ी होती हैं। वैसे भी टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है लेकिन केवल 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं और यह संयोजन पर निर्भर है.
सुपर-12 के ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में टीमों का प्रदर्शन देखें –
क्रम संख्या | टीमों के नाम | मैच | जीत | हार | नेट रन रेट | पॉइंट्स |
1. | न्यूजीलैंड | 5 | 3 | 1 | +2.113 | 7 |
2. | इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | +0.473 | 7 |
3. | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | -0.173 | 7 |
4. | श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | -0.422 | 4 |
5. | आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | -1.615 | 3 |
6. | अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | -0.571 | 2 |
सुपर-12 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में टीमों का प्रदर्शन देखें –
क्रम संख्या | टीमों के नाम | मैच | जीत | हार | नेट रन रेट | पॉइंट्स |
1. | भारत | 5 | 4 | 1 | +1.319 | 8 |
2. | पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | +1.028 | 6 |
3. | साउथ अफ्रीका | 5 | 2 | 2 | +0.874 | 5 |
4. | नीदरलैंड | 5 | 2 | 3 | -0.849 | 4 |
5. | बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | -1.176 | 4 |
6. | जिम्बाबे | 5 | 0 | 3 | -1.138 | 3 |
सेमीफाइनल में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 ( IND vs ENG T20 World Cup 2022)
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी. अर्शदीप सिंह
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं।
AahuTech Official Telegram Link | AahuTechCricketTips |
और हाँ दोस्तों अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आये हैं तो सब्सक्राइब जरूर कर लें ताकि आगे भी ऐसी जानकारी हम आपको देते रहेंगे। T20 World Cup 2022 से जुड़ी और भी कोई जानकारी आपको मिलती रहेगी, आप हमें कमेंट भी कर सकते हैं। हमें आपके द्वारा पूछी गयी टिप्पड़ियों से लिखने और सुधारने की बहुत सीख मिलती है।
अंत तक पोस्ट पढ़ने के लिए दिल से शुक्रिया

यह भी पढ़ें :-:
➡ T20 WC Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी राशि, जानिए
➡ Team India Ke World Cup Match Kab-Kab Hain | टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मैच कब-कब हैं?
➡ T20 World Cup 2022 Free Me Kaise Dekhen (100% Working Trick)