Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब नए रोल में दिखेंगे मुंबई इंडियंस के साथ

Kieron Pollard: नमस्कार दोस्तों, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। कीरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। पोलार्ड के संन्यास के बारे में मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करके बताया, पोलार्ड आईपीएल में अपने पहले सीजन से ही मुंबई इंडियंस टीम में जुड़े रहे, चलिए पोलार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) 13 साल तक मुंबई टीम में जुड़े रहे

कीरोन पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई टीम में जुड़े रहे और अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है। इसी साल पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था.

2010 से आईपीएल खेल रहे पोलार्ड मुंबई टीम के लिए

पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। पोलार्ड ने इस लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गेंदबाजी में कुल 69 विकेट चटकाए। यदि उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो 44 रन देकर चार विकेट रहा। आईपीएल में पोलार्ड की इकोनॉमी 8.79 की रही।

पोलार्ड का आईपीएल में आखिरी मैच

पोलार्ड ने आईपीएल का पहला मैच 17 मार्च 2010 को दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था। वहीँ, आखिरी मैच इसी साल 9 मई 2022 को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला। पोलार्ड का पिछला सीजन बेहद ख़राब रहा था। वह 11 मैचों में केवल 144 रन ही बना सके। इस ख़राब प्रदर्शन के चलते ऐसा लग रहा था कि मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है। लेकिन इससे पहले पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया।

सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेले (Kieron Pollard)

पोलार्ड सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी ( मुंबई इंडियंस ) के लिए ही खेले। ऐसे कुछ ही खिलाड़ी हैं जो अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। अगर एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों में विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 2008 से जुड़ें), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स से 2011 से जुड़े), जयप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस से 2013 से जुड़े) हैं।

पांच बार आईपीएल चैंपियन रह चुके पोलार्ड

आईपीएल में पोलार्ड मुंबई टीम के साथ अब तक पांच बार चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। इसके साथ ही पोलार्ड ने दो बार चैंपियंस लीग (2011, 2013) का खिताब भी जीता है। पोलार्ड मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी भी कर चुके हैं।

बैटिंग कोच के रूप में दिखेंगे पोलार्ड

मुंबई इंडियंस टीम ने पोलार्ड को बैटिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह 2023 के आईपीएल में बैटिंग कोच के रूप में टीम के साथ नजर आएंगे। पोलार्ड ने कहा – यह भावुक विदाई नहीं है। क्योंकि मैं अब टीम के साथ नए रोल बैटिंग कोच की भूमिका निभाने वाला हूँ। यह मेरे लिए नया चैप्टर बाकई में दिलचस्प होगा। क्योंकि मुझे एक खिलाड़ी से खुद को बैटिंग कोच के रूप बदलना है। मैं बहुत ही गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ, जो आईपीएल में सबसे सफल टीम का कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ।

मुंबई टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए पोलार्ड ने

पोलार्ड ने मुंबई के लिए 211 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3915 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के 223 पोलार्ड के नाम हैं। ओवरऑल वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर आते हैं। पोलार्ड के नाम 14 प्लेयर ऑफ द अवार्ड भी हैं।

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं।

AahuTech Official Telegram Link AahuTechCricketTips
BCCI Ke Naye Adhyaksh

यह भी पढ़ें :-

BCCI Ke Naye Adhyaksh Kaun hain? 2022 | बीसीसीआई के नये अध्यक्ष कौन हैं? 2022

Asia Cup Winners List from 1984 to 2022

T20 WC Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी राशि, जानिए

Leave a Comment

5 things about AI you may have missed today Sony WF-1000XM5 TWS earbuds with ANC launched in India WhatsApp Releases New ‘Reply Bar’ Feature: What It Is And How It Works Best deals on iPhone 14 and iPhone 13 across Amazon, Flipkart ChatGPT with Vision overtakes Google Bard: Why it is the future of AI