Most Sixes in T20: नमस्कार दोस्तों, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हिटमैन रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिक्सर किंग बन गए।
➡ Asia Cup 2022 Final Kaun Jeeta | एशिया कप 2022 फाइनल कौन जीता | Asia Cup 2022 Final Match
अनुक्रम
Most Sixes in T20: रोहित शर्मा ने किया कमाल
हिटमैन रोहित शर्मा ने यह कमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे टी 20 मुकाबले में उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। जहाँ गीली पिच के कारण मैच 8-8 ओवर का हुआ था, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों का लक्ष्य दिया था।
लक्ष्य का पीछा करने आए हिटमैन रोहित शर्मा ने पहला छक्का जड़ते ही कमाल कर दिया। रोहित शर्मा ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर पहला छक्का जड़ा तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। मार्टिन गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं, जबकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलया के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही अपने कुल छक्कों की संख्या को टी20 क्रिकेट में 173 पर पहुंचा दिया।
Most Sixes in T20: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब रोहित शर्मा पहले स्थान, मार्टिन गप्टिल दूसरे स्थान और क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं। गेल ने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। चौथे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम है। जिन्होंने इस प्रारूप में 120 छक्के जड़ें हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 118 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
क्रम संख्या | टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के नाम | छक्कों की संख्या | देश का नाम |
1. | रोहित शर्मा | 176 छक्के | भारत |
2. | मार्टिन गप्टिल | 172 छक्के | न्यूजीलैंड |
3. | क्रिस गेल | 124 छक्के | वेस्टइंडीज |
4. | इयोन मोर्गन | 120 छक्के | इंग्लैंड |
5. | एरोन फिंच | 118 छक्के | ऑस्ट्रेलिया |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में भी रोहित शर्मा किंग बने हुए हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 3600 से अधिक रन बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया है। अब तक देखा तो T20 में किसी भी बल्ल्लेबाज़ ने 3600 से अधिक रन नहीं बनाये हैं। हालाँकि विराट कोहली भी अब तक 3586 रन बना चुके हैं और वह दूसरे स्थान पर दूसरे पर हैं वही तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 3497 रन बनाकर इस रेस में लगे हुए हैं।
क्रम संख्या | टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के नाम | रनो की कुल संख्या | देश का नाम |
1. | रोहित शर्मा | 3620 | भारत |
2. | विराट कोहली | 3586 | भारत |
3. | मार्टिन गप्टिल | 3497 | न्यूजीलैंड |
➡ IND vs IRE 2022: When and how to watch the first, second T20 match between India and Ireland
रोहित शर्मा
176 छक्के
टीम इंडिया कप्तान, रोहित शर्मा