UPI full form in hindi और UPI क्या है ? जानिए हिंदी में

UPI full form in Hindi और UPI क्या है ? जानिए हिंदी में, दोस्तों अगर आपको भी UPI के बारे में नहीं पता है तो कोई बात नहीं , क्यूंकि आज मैं इस पोस्ट में  आपको बताऊंगा कि UPI क्या होता है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि आज से कुछ साल पहले Online services पर लोग बहुत कम विश्वास करते थे।

पर आज के समय में लोगो का Online services पर विश्वास बढ़ रहा है। इसके पीछे शिक्षा और सोशल development का बहुत बड़ा रोल है। हालाँकि आज भी बहुत सी जगह ऐसे ही जहाँ पर Online सुविधा अभी भी  बहुत कम है। और शायद इसी वजह से वहां के लोग Online services पर इतना विश्वास नहीं करते हैं।

आज Internet ने मानव के हर काम को बहुत ही आसान कर दिया।  हम घर बैठे-बैठे ही किसी भी काम को बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। अगर हम किसी को पैसे भेजने होते है। तो इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी App हैं जिनकी मदद से हम मिनटों में किसी को भी सकते हैं।  इन्ही सब App में से आज मैं एक ऐसे App के बारे में बताऊंगा जिसका नाम है (UPI ). तो चलिये UPI क्या होता है UPI full form in hindi के बारे में पहले जानते हैं।

UPI क्या है ?( what is UPI in hindi )                       

UPI full form in hindi

UPI ऑनलाइन पेमेंट का एक ऐसा सिस्टम हैं जिसका मुख्य काम किसी को पेमेंट करना है। UPI की मदद से हम सिर्फ मोबाइल से ही किसी एक अकाउंट से पैसो को किसी दूसरे अकाउंट में बहुत ही आसानी से भेज सकते हैं। इसके आलावा UPI से किसी को भी पैसे भेजने में किसी तरह का टैक्स नहीं पड़ता है। इस संस्था का  निर्माण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) तथा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के द्वारा किया गया था।

RBI ( भारतीय भारतीय रिज़र्व बैंक ) भारत के टॉप बैंको में गिनी जाने वाली एक बैंक है। जिसने NPCI ( भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ) के साथ मिलकर UPI को अंजाम दिया है। NPCI एक ऐसी संस्था है, जो ATM बीच हो रहे ट्रांसक्शन को मैनेज करती है। जैसे- अभी हम स्टेट बैंक के ATM का इस्तेमाल करके पंजाब बैंक के ATM से पैसे निकल सकते हैं। आपको बता दें ये सब NPCI के वजह से ही संभव हो पाता है।

इसके अलावा UPI की मदद से आप किसी भी तरह का पेमेंट कर सकते हैं जैसे कि अगर आप किसी भी दुकान से कुछ खरीदते हैं तो UPI के द्वारा मिनटों में कर सकतें हैं। UPI के मदद से आप Mobile Recharge, DTH Recharge, Bill pay, Ticket book, आदि जैसे किसी भी तरह का Payment  बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

UPI Full form in hindi :-

UPI का फुल फॉर्म होता है “Unified Payments Interface” जिसे हिंदी में “एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस” कहते हैं।

NPCI  Full Form in hindi :-

NPCI  का फुल फॉर्म होता है “National Payments Corporation of India”.

UPI Meaning in hindi ?

UPI “Unified Payments Interface एक ऐसा ऑनलाइन सिस्टम है जिसका मतलब होता है “एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस” इसका मुख्य काम किसी भी एक अकाउंट से पैसे दूसरे अकाउंट में भेजना है। हालंकि इसका इस्तेमाल और भी कई तरह के पेमेंट करने के लिए किया जाता है जैसे कि Mobile Recharge, DTH Recharge, Bill pay, Ticket book, आदि।

लेकिन इसका ज्यादातर इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। UPI एक बहुत ही प्रचिलित App है। जिस पर करोड़ो लोग विश्वास करते हैं। और इसका इस्तेमाल भी करते हैं।

इसके ज्यादा इस्तेमाल किये जाने के पीछे की वजह यह है कि इससे किसी के भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना बहुत ही आसान होता है।  अगर आपको किसी के भी अकाउंट में पैसे भेजने हैं तो आपको उसकी सारी Bank Details पता होना जरूरी नहीं है आप सिर्फ उसके UPI Pin से ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। हम  UPI full form in hindi के बारे में तो जान चुके हैं अब UPI पिन के बारे में जानते हैं।

UPI PIN क्या होता है ?

UPI-full-form-in-hindi

UPI pin एक छः अंको का पासवर्ड होता है। और ये तब सेट करना होता है जब आप किसी भी Payment App को बैंक से लिंक कराते हैं।   इसका इस्तेमाल किसी को पैसे भेजने या अपना Account Balance को चेक करते समय किया जाता है।

जैसे कि ATM का एक Security पिन होता है। ठीक वैसे ही UPI PIN एक security पिन होता है। और ये हमारे अकाउंट को सुरक्षित रखेने  में मदद करता है।

UPI PIN कैसे बनाएं ?

अगर आपने अभी तक अपना UPI PIN नहीं बनाया है तो आप UPI PIN बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

Step 1 :- UPI बनाने के लिए सबसे पहले आपको किसी UPI App जैसे BHIM, Phone Pe, Google pay आदि में से किसी एक को PlayStore से डाउनलोड करना होगा।

Step 2 :- अब जैसी ही आप उस App को ओपन करेंगे आपको कई सारी बैंक में से किसी एक बैंक को अपने मुताबिक चुनकर SET के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3 :- SET पर क्लिक करने के बाद आपको अपने डेबिट कार्ड के आखरी डिजिट डालने होंगे साथ-साथ  डेबिट कार्ड की Expiry Date भी एंटर करनी होगी।

Step 4 :- इसके बाद आपके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर बैंक द्वारा एक OTP भेजा जायेगा। जिसे आपको OTP के ऑप्शन में डालना है।

Step 5 :- इतना करने के बाद आपको अपने से हिसाब से एक पिन डालना होगा। और इस पिन को आपको हमेशा याद रखना है और किसी के साथ शेयर भी नहीं करना है।

Step 6 :- पिन डालते ही आपका UPI Pin बनकर तैयार हो जायेगा। अब आप इसी पिन का इस्तेमाल करके UPI App से पेमेंट कर पाएंगे।

UPI PIN कैसे बदलें ?

UPI full form in hindi

अगर आप किसी वजह से अपना UPI पिन बदलना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए Steps की मदद से बहुत ही आसानी से अपना UPI PIN बदल सकते हैं।

Step 1 :- UPI पिन बदलने के लिए सबसे पहले आपको Google Pay या किसी दूसरे UPI App को ओपन करना है।

Step 2 :- इसके बाद अपने अकाउंट में जाना है, जिसके लिए आपको सीधे हाथ पर सबसे ऊपर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है।

Step 3 :- प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 4 :- इसके बाद आपके सामने कई बैंक आएँगी आपको उस बैंक पर क्लिक करना है, जिससे लिंक UPI पिन को आप बदलना चाहते हैं।

Step 5 :- बैंक को चुनने के बाद आपको Change UPI Pin के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 6 :- इसके बाद आपको अपने हिसाब से नया UPI pin दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको यही नया UPI PIN फिर से डालना होगा।

Step 7 :- नया पिन डालने के बाद आपको नीचे राइट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। अब आपका नया UPI पिन अपडेट होकर तुरंत बन जायेगा।

UPI ID क्या होती है ?

UPI ID एक तरह का Address होती है। जो UPI पर आपकी पहचान बनाती है। मुख्य तौर पर इसका इस्तेमाल आपसे जुड़े किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए किया जाता है। मतलब अगर आप पहले किसी भी व्यक्ति को पैसे भेज चुके हो और उसे आपको फिर से भेजने हो तब आप इसकी मदद से भेज सकतें हैं।

UPI ID को आप इस तरह से समझ सकते हैं। जैसे फ़ोन में Email id होती ठीक वैसे ही किसी भी payment App में UPI ID होती है। और ये किसी भी व्यक्ति की पहचान बताती है।  EX :- Namenumber@Bankname .

UPI ID कैसे बनाएं ?

अगर आप UPI ID बनाना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए steps को Follow करें :-

> सबसे पहले BHIM app या किसी अन्य UPI app को playstore में जाकर डाउनलोड करें।

> उसके बाद UPI के option पर क्लिक करें।

> अब Link with your bank account के option पर क्लिक करें।

> फिर अपनी bank Select करें। उसके बाद उस registered mobile number को डालें जो बैंक से लिंक हो।

> अब verify your mobile number के option में उस SIM को सेलेक्ट करें जो आपकी बैंक से लिंक हो।

> सेलेक्ट करने के बाद registered mobile number पर SMS आएगा। वो SMS  Automatically UPI को send होगा और verify हो जाएगा।

> Number verify होने के बाद आपकी UPI ID थोड़ी देर में ही create हो जायेगी।

> फिर अपनी  bank details को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद PIN generate करें।

UPI के सभी Apps के नाम-UPI full form in hindi

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि UPI App के द्वारा हम किसी एक अकाउंट से पैसो को किसी दूसरे के अकाउंट में भेज सकते हैं। इसके लिए हमें इन UPI Apps में से किसी एक App को प्लेस्टोरे के द्वारा डाउनलोड करना पड़ता है। नीचे आपको UPI के सभी Apps के नाम बताएं गए हैं। इनमे से किसी भी UPI App को डाउनलोड करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

  • Paytm
  • PhonePe 
  • BHIM
  • Paytm Payments Bank
  • SBI Pay
  • Axis Pay
  • BOB UPI
  • iMobile
  • MobiKwik
  • Google Tez

UPI को Support करने वाले सभी बैंक के नाम 

जैसा की UPI में हमें कई Bank का Support देखने को मिलता है। यहाँ पर नीचे आपको उन सभी बैंक के नाम अथवा UPI App के नाम के बारे सपष्ट रूप से बताया गया है। आप नीचे टेबल को देखकर अच्छे से समझ सकते हैं।

बैंक के नाम UPI App के नाम बैंक के नाम UPI App के नाम 
State Bank of IndiaSBI PayHDFC BankHDFC Bank Mobile Banking
Punjab National BankBHIM PNBUnion Bank of IndiaBHIM Union Bank UPI App
Bank of BarodaBHIM Baroda PayUnited Bank of IndiaBHIM United UPI Pay
ICICI BankiMobileYes BankBHIM Yes Pay
Axis BankBHIM Axis PayJammu And Kashmir BankBHIM JK Bank UPI
Bank of IndiaBHIM BOI UPICanara BankBHIM Canara – eMPower
Bank of MaharashtraBHIM Maha UPICentral Bank of IndiaBHIM Cent UPI

UPI के क्या-क्या फायदे हैं ?

UPI के कई निम्न फायदे हैं जिनके बारे में आपको नीचे विस्तार से बताया गया है। आप एक-एक करके पॉइंट को पढ़कर जान सकते हैं।

  • UPI से आप बहुत ही आसानी से किसी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • आप BHIM App, Phone Pe , Google Pay, Paytm आदि किसी भी App में UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इससे आप सिर्फ UPI PIN के मदद से ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको कोई बैंक अकाउंट Details की जरूत नहीं होगी।
  • आप किसी भी तरह का पेमेंट कर सकते हैं जैसे Mobile Recharge, DTH Recharge, Bill pay, Ticket book, आदि।
  • इसमें आपका Account secure रहता है। किसी भी तरह का पेमेंट पूरी security के साथ होता है।
  • इसकी Transaction Limit एक लाख प्रति माह है जो अन्य App से काफी ज़ायदा है।

यह भी पढ़ें :-

> PhonePe से पैसे कैसे Transfer करते हैं ?

> Airtel Thanks App से Recharge कैसे करते है ? जानिए

> किसी भी सिम का Number, Balance, Offers कैसे चैक करें ?

> Google account कैसे delete करें ?

निष्कर्ष :- ( Conclusion )

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि UPI full form in hindi और UPI क्या है ?  इसकी पूरी जानकारी आपको विस्तार रूप से मिल गयी होगी। हम आपके लिए ऐसी और भी बढ़िया और महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में लाते रहते हैं।

अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी UPI के इस्तेमाल के बारे में अथवा UPI App को इस्तेमाल करने के बारे में जेकरि मिल सके।

और हाँ अगर इस पोस्ट से सम्बंधित आपके पास कोई अन्य प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपके द्वारा पूछी गयी टिप्पड़ियों से लिखने और सुधारने की काफी सीख मिलती है।

1 thought on “UPI full form in hindi और UPI क्या है ? जानिए हिंदी में”

Leave a Comment

Chat GPT क्या है इसका इस्तेमाल करके पैसे कैसे कमाएं ? Video Editing Kaise Kare? सीखें 15 मिनट में (2022) पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, नए रोल में दिखेगे मुंबई इंडियंस के साथ IND vs ENG T20 World Cup 2022 सेमीफाइनल में इन खिलाड़ियो को मिलेगा मौका T20 World Cup 2022 फ्री में कैसे देखें ?