Image Credit: GETTY
Image Credit: GETTY
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
Image Credit: GETTY
कीरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। पोलार्ड के संन्यास के बारे में मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करके बताया.
Image Credit: GETTY
कीरोन पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई टीम में जुड़े रहे, अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास लिया। इसी साल पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास लिया।
Image Credit: GETTY
पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। पोलार्ड ने इस लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 3412 रन बनाए।
Image Credit: GETTY
इसमें 16 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गेंदबाजी में कुल 69 विकेट चटकाए।
Image Credit: GETTY
पोलार्ड का पिछला सीजन बेहद ख़राब रहा था। वह 11 मैचों में केवल 144 रन ही बना सके। इस ख़राब प्रदर्शन के चलते ऐसा लग रहा था कि मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है।
Image Credit: GETTY
पोलार्ड सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी ( मुंबई इंडियंस ) के लिए ही खेले। ऐसे कुछ ही खिलाड़ी हैं जो अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं।
Image Credit: GETTY
मुंबई इंडियंस टीम ने पोलार्ड को बैटिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह 2023 के आईपीएल में बैटिंग कोच के रूप में टीम के साथ नजर आएंगे।